BIG BREAKING : बीजेपी ने लोकसभा प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट की जारी

Date:

BIG BREAKING: BJP releases 7th list of Lok Sabha candidates

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी सातवीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में अमरावती सीट के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार उतार दिया है. वह पहले निर्दलीय सांसद थीं. बीजेपी ने अपनी सातवीं लिस्ट में लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों का ऐलान किया है.

बीजेपी ने अमरावती (एससी) सीट से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा को टिकट दिया है तो वहीं कर्नाटक के चित्रदुर्ग (एससी) सीट से दोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया है.

कौन हैं नवनीत राणा?

नवनीत राणा अमरावती से मौजूदा निर्दलीय सांसद हैं. 2019 में उन्होंने शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हराकर एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी. वह बीजेपी की समर्थक रही हैं.

अप्रैल 2022 में, मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. उन्हें और उनके पति को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी के बाद गिरफ्तार किया गया था. उन पर “विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी पैदा करने” के आरोप लगे थे.

बीजेपी ने किया 407 उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने तीन उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने राजस्थान और मणिपुर की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे. इंदु देवी जाटव को राजस्थान के करौली-धौलपुर सीट से और कन्हैया लाल मीणा को राजस्थान के दौसा लोकसभा से कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा के खिलाफ मैदान में उतारा है. इनके अलावा थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को मणिपुर के इनर सीट से उम्मीदवार बनाया है.

सातवीं लिस्ट के साथ ही बीजेपी ने अब तक अपने 407 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने 101 सांसदों का टिकट काटा है. महाराष्ट्र में बीजेपी एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिव सेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, सीट शेयरिंग पर अब तक दोनों दलों में कोई बात नहीं बनी है. माना जाता है कि दोनों दलों में इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है.

विधानसभा के लिए भी बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार

बीजेपी आंध्र प्रदेश में टीडीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और गठबंधन में बीजेपी को 10 सीटें मिली हैं. पार्टी ने तमाम 10 विधानसभा सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. वहीं हरियाणा के करनाल सीट पर मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद उपचुनाव होना है. इस सीट से सीएम नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे.

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEET UG 2026 EXAM DATE :नई तारीख का हुआ ऐलान! 

NEET UG 2026 Exam Date: New Date Announced! NEET UG...

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग! 

PETROL-DIESEL PRICE HIKE: Petrol and Diesel Prices Skyrocket! PETROL-DIESEL PRICE...

RAIPUR RED ROOM PARTY: रेड रूम टेक्नो पार्टी’ हुई कैंसल! 

RAIPUR RED ROOM PARTY: 'Red Room Techno Party' Cancelled!   RAIPUR...

CG LOVE ZIHAD: पंचर वाले संग भागी हिंदू युवती!

CG Love Jihad: Young Woman Elopes with Puncture Repairman! CG...