BIG BREAKING : कृषि मंत्री को आया हार्ट अटैक, मौत ….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Agriculture Minister suffers heart attack, dies….


रायपुर डेस्क।
गोवा के वरिष्ठ नेता, कृषि मंत्री और दो बार के पूर्व मुख्यमंत्री
रवि नाइक का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके परिवार ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की है। उनके निधन से गोवा की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा—

“गोवा सरकार में मंत्री श्री रवि नाइक जी के निधन से दुखी हूं। वे एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक थे, जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। वे वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।”

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा—

“हमारे वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री रवि नाइक जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। मुख्यमंत्री और प्रमुख विभागों के मंत्री के रूप में उनकी दशकों की सेवा ने गोवा की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। उनके नेतृत्व और जनसेवा को हमेशा याद किया जाएगा।”

रवि नाइक का राजनीतिक करियर चार दशक से अधिक लंबा रहा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1980 के दशक में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) से की थी। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हुए और दो बार गोवा के मुख्यमंत्री बने — पहली बार 1991 में और दूसरी बार 1994 में। वे 1998 से 1999 तक लोकसभा सांसद भी रहे।

कई वर्षों तक कांग्रेस का प्रमुख चेहरा रहे नाइक 2022 विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए थे और प्रमोद सावंत सरकार में कृषि मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

रवि नाइक के निधन से गोवा ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को खो दिया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related