Big Breaking : खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरा पिकअप, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बड़वानी: धार जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां भिलट देव मंदिर मे दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर घटनास्थल कलेक्टर, SP जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना।

मामला नागलवाड़ी थाना क्षेत्र का है। धार जिले से श्रद्धालु पिकअप गाड़ी में सवार होकर नागलवाड़ी शिखर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 साल के एक बालक की मौत हो गई वहीं 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक महिला और एक बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related