सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर को बड़ा झटका , कोर्ट ने चार प्रॉपर्टी की कुर्की का दिया आदेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। सूदखोर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर की संपत्ति को कुर्क करने की याचिका को अदालत ने स्वीकार कर लिया है। रायपुर सेशन कोर्ट ने चार प्रॉपर्टी की कुर्की के लिए रायपुर कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है, जिसमें तीन प्रॉपर्टी वीरेंद्र तोमर और एक प्रॉपर्टी रोहित तोमर की शामिल है। रायपुर पुलिस द्वारा फरार तोमर बंधुओं के खिलाफ उद्घोषणा की अंतिम तिथि कल है। अगर कल वे कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सीएसपी राजेश देवांगन ने जानकारी दी है।

 

जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में वीरेंद्र और रोहित तोमर के खिलाफ कर्जा एक्ट, ब्लैकमेलिंग और संगठित अपराध से जुड़े तीन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है फिर भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 रुपये नगद इनाम देने की भी घोषणा की है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related