महासमुंद में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रकाश चंद्राकर नहीं बचा पाए अपनी कुर्सी, कांग्रेस में जश्न का माहौल

Date:

महासमुंद। छत्तीसगढ़ BJP को एक और बड़ा झटका मिला है. कांग्रेस ने बीजेपी का एक और किला ढहा दिया है. महासमुंद में नगर पालिका अविश्वास प्रस्ताव मत में कांग्रेस को 20 मत और भाजपा को 3 मत मिले, जबकि 6 मत खारिज हो गए हैं. कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव में जीत हासिल की है.

दरअसल, नगर पालिका महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ( भाजपा ) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने चुनाव की तारीख का ऐलान किया था, जिसके बाद 4 जुलाई यानी आज अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस ने जीत हालिस की.

बता दें कि बीते दिनों नगर पालिका के 10 पार्षदों ने पालिका अध्यक्ष पर जनहित के कार्यों की अनदेखी, पालिका नियमों को दरकिनार करने और पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौपा था. अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी.

पार्षदों ने लगाया थे ये आरोप

ज्ञापन में पार्षदों ने कहा था कि अध्यक्ष 2 साल से जनहित के कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पार्षदों पर वार्डवासी गुस्सा निकाल रहे हैं. वे परिषद के निर्णय का क्रियान्वयन नहीं करा रहे हैं. सामान्य परिषद और प्रेसिडेंट इन काउंसिल द्वारा लिए गए संकल्पों को कार्रवाई पंजी में दर्ज नहीं किया जाता.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related