बड़ा हादसा : तेज रफ्तार से भाग रही बस का ब्रेक फेल, अंनियत्रित होकर घाट में पलटी…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोटा। कोटा से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है । यह हादसा बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग के बंजारी घाट में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्री बस से अमरकंटक से राजनांदगांव जिले के खैरागड़ के लिये वापस आ रही थी। तभी बस का ब्रेक फेल हुआ और तेज रफ्तार बस अंनियत्रित होकर घाट से पलट गई है। घटना के बाद गौरेला पुलिस व बेलगहना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के मुताबिक, तीर्थ यात्री बस राजनांदगांव से अमरकंटक गये हुए थे। सभी यात्री नांदगांव जिले के रहने वाले है सभी मां नर्मदा के दर्शन कर के वापस आ रहे थे। तभी बस बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग के बंजारी घाट के पास अनियंत्रित होकर घाट में पलट गई। जानकारी अनुसार सी जी 04 AK 2264 वाल्वो की बस अमरकंटक से वापसी डेलकडीह, खैरागड़ जा रही थी। इस बात की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस व बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को डायल 108 से जिला अस्पताल भेजा गया है। बस में करीब 60 से 65 लोग सवार थे जिसमें से 16 लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस की जांच जारी है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related