छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: कच्ची दीवार देर गिरने से एक ही परिवार के 5 की मौत, सोते समय हुआ हादसा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

​​​​​​​कांकेर: कांकेर में रविवार देर रात बड़ी घटना घटित हुई, दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बेटियां और उनके माता-पिता शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा इरपानार क्षेत्र के पीवी110 में हुआ है। यहां एक मकान में पति-पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ रहते थे। लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार देर रात उनके ऊपर गिर पड़ी। इसके नीचे दबकर सभी की मौत हो गई। हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला।

फिलहाल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। परिवार में कौन-कौन और लोग हैं, इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हादसे में परिवार के सभी लोगों की मौत हुई है। कांकेर में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के चलते हादसा हुआ है। अभी तक मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। हादसा पंखाजूर के बांदे थाना क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG TRAIN DERAILMENT: फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी! 

CG Train Derailment: Goods train derails again!     CG TRAIN DERAILMENT:...

BREAKING NEWS: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हुआ बंद! 

BREAKING NEWS: Strait of Hormuz closed!       BREAKING NEWS: ईरान के...