BHUPESH BAGHEL: Bhupesh Baghel corners the government over law and order!
BHUPESH BAGHEL : पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सुशासन तिहार में भ्रमण कर रहे है और प्रदेश में हत्या और अपहरण हो रहे है ।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में सुप्रीम कोर्ट के पूर्णकालिक DGP बनाने के निर्देश पर कहा कि सरकार एक डीजीपी नियुक्त नहीं कर पा रही है, तो सोच सकते हैं कानून व्यवस्था की क्या स्थिति होगी।
उन्होंने कहा कि संवाद से मुख्यमंत्री का पेज चल रहा है. व्यक्तिगत पेज कैसे चल सकता है, इसके लिए अलग टीम होती है।
वहां काम कर रहे लोगों को हाफ पैंट और काली टोपी पहना देना चाहिए। छत्तीसगढ़ के लोगों को संवाद से निकाला जा रहा है, और गुजरात के लोगों को काम दिया जा रहा है।
भूपेश बघेल ने ‘घुसपैठिए बंगाल से रायपुर आते थे’ वाले बयान पर गृह मंत्री विजय शर्मा को आड़े हाथ लेते हुए उन्हे निकम्मा करार दिया।
उन्होंने कहा कि गजब के गृहमंत्री हैं, अगर बांग्लादेशी हैं, तो ढाई साल में एक भी आईडेंटिफाई क्यों नही कर पाए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में इसके साथ बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में चोरी नहीं, डकैती हुई है। यहां भाजपा की जीत नहीं,EC ज्ञानेश कुमार की जीत हुई है।

