CG IPl RCB VS MI : महामुकाबले के लिए MI की टीम रायपुर पहुंची! 

Date:

CG IPl RCB VS MI : महामुकाबले के लिए MI की टीम रायपुर पहुंची!

IPl 2026 के 10 मई को होने वाले बड़े मुकाबले से पहले MI  की टीम राजधानी रायपुर पहुंच गई है। टीम के रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस ने जमकर नारेबाजी की और खिलाड़ियों का स्वागत किया।

टीम के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा समेत सभी खिलाड़ी रायपुर पहुंचे।

बता दें कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को RCB ने इस सीजन के लिए अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है

रायपुर में IPL 2026 के दो अहम मुकाबले खेले जाएंगे। 10 मई को RCB VS MI के बीच भिड़ंत होगी, जबकि 13 मई को RCB VS KKR से होगा।

खास बात यह है कि इस बार RCB अपने घरेलू मुकाबले रायपुर में खेलेगी, जो पहली बार हो रहा है।

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खोल दिए जाएंगे। दर्शकों को अपने टिकट पर दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा।

दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

रायपुर में होने वाले इन मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और शहर पूरी तरह से क्रिकेट के रंग में रंग चुका है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related