RAIPUR CASH SEIZURE : 3 बोरियों में 16 लाख! रायपुर में कैश कांड

Date:

RAIPUR CASH SEIZURE : 16 lakh rupees in 3 sacks! Cash scandal in Raipur

रायपुर. रायपुर से एक ऐसा कैश कांड सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर टैक्स एजेंसियों तक सबको चौंका दिया। अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स के गोदाम में छापेमारी के दौरान पुलिस को 3 बोरियों में ठूंस-ठूंसकर भरे नोट मिले। जब गिनती शुरू हुई तो अंदर 10 और 20 रुपए के नोटों के करीब 1200 बंडल निकले, जिनकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को इनपुट मिला था कि कोलकाता से दिल्ली भेजे जा रहे एक पार्सल में कुछ संदिग्ध हो सकता है। इसके बाद टीम ने गोदाम में दबिश दी और करीब 5 घंटे तक एक-एक पार्सल की जांच की। इसी दौरान ये बोरियां मिलीं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इतनी बड़ी नकदी किसकी है, कहां से आई और कहां भेजी जा रही थी?

मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। ट्रेवल्स कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है और पार्सल बुक कराने वाले शख्स की तलाश शुरू हो गई है। रायपुर में इस कैश बरामदगी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related