BHILAI RAILWAY ENGINEER BRIBERY CASE: CBI को घर से मिले 77 लाख कैश और 14 लाख के जेवर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Bhilai Railway Engineer Bribery Case: CBI recovers ₹77 lakh in cash and jewellery worth ₹14 lakh from his home!

 

 

BHILAI RAILWAY ENGINEER BRIBERY CASE: छत्तीसगढ़ के भिलाई में रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर अनमोल उईके के ठिकानों से CBI को तलाशी के दौरान करीब 91 लाख रुपए की संपत्ति बरामद हुई है। इसमें करीब 77 लाख रुपए नकद और 14 लाख रुपए के जेवरात शामिल हैं।

CBI के मुताबिक अनमोल उईके भिलाई के पीपी यार्ड में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। एक रेलवे ठेकेदार ने पुराने बिलों का भुगतान कराने और नया ठेका दिलाने के लिए उनसे संपर्क किया था।

आरोप है कि अधिकारी ने इसके बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 1 लाख रुपए तय की गई। इसके बाद ठेकेदार ने मामले की शिकायत CBI से कर दी।

शिकायत मिलने के बाद CBI ने ट्रैप की योजना बनाई। शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों से भरा लिफाफा देकर अधिकारी के पास भेजा गया।

रिश्वत की रकम लेते ही CBI की टीम ने कार्रवाई करते हुए अधिकारी और बिचौलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में दिल्ली के साथ रायपुर और दुर्ग की CBI टीम के अधिकारी भी शामिल थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

UP POLITICS: अखिलेश से बगावत, योगी का थामा दामन! 

UP Politics: Rebellion against Akhilesh, love for Yogi!   UP POLITICS:...

SIR CONTROVERSY: SIR के खिलाफ SC पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी

SIR Controversy: Asaduddin Owaisi moves Supreme Court against SIR.   SIR...

CG BJP LIST: निखिल बानी को मिली नई जिम्मेदारी

CG BJP List: Nikhil Bani gets new responsibility.     CG BJP...