CG CHEMICAL LEAK : भिलाई की फैक्ट्री से कथित केमिकल रिसाव, 35 मजदूर अस्पताल पहुंचे …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CHEMICAL LEAK : Alleged chemical leak from Bhilai factory, 35 workers hospitalised…

भिलाई. भिलाई से शनिवार को एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। भिलाई-3 के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी से कथित केमिकल रिसाव के बाद अफरा-तफरी मच गई। जहरीले प्रभाव की चपेट में आए करीब 35 मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

CG LIQUOR SCAM BREAKING : शराब घोटाले में बड़ा छापा!

जानकारी के मुताबिक, देर रात किसी रासायनिक पदार्थ का उत्सर्जन हुआ, जिसका असर पास की शिवालिक कंपनी में काम कर रहे मजदूरों पर पड़ा। देखते ही देखते मजदूरों की आंखों में तेज जलन, चेहरे पर परेशानी और सांस लेने में दिक्कत जैसी शिकायतें शुरू हो गईं।

हालात बिगड़ते देख सभी प्रभावित मजदूरों को तत्काल सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी मजदूर की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

KORIYA TRIPLE MURDER : भाजपा नेता को जिंदा जलाने वाले मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर!

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ गई है। रहवासियों का आरोप है कि संबंधित उद्योग से निकलने वाले रासायनिक तत्वों की वजह से उन्हें लंबे समय से त्वचा संबंधी परेशानियों और एलर्जी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की तैयारी शुरू कर दी है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है, जो बताएगी कि आखिर मजदूरों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related