प्रदेश के सभी जिलों में निकली भारत जोड़ो यात्रा, राजधानी मे भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकले कांग्रेसी

Date:

रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया और साथ ही भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

रायपुर में दीपक बैज और सरगुजा में टी.एस.सिंहदेव प्रभारी के रूप में शामिल हुये। इसी प्रकार अन्य जिलों बेमेतरा में जांजगीर चांपा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कवर्धा में मंत्री मो. अकबर, बिलासपुर में मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, सुकमा मंत्री कवासी लखमा, सुरजपुर में मंत्री अमरजीत भगत, कोण्डागांव में मंत्री मोहन मरकाम, कोरबा में मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद में मंत्री अनिला भेड़िया, सक्ती में मंत्री गुरू रूद्र कुमार, रायगढ़ में मंत्री उमेश पटेल, महासमुंद में सासंद रंजीत रंजन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सांसद ज्योत्सना महंत, बस्तर जगदलपुर में सांसद फूलोदेवी नेताम शामिल हुई।सांसद दीपक बैज, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, और अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से आजाद चौक गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। बैज ने कहा कि राहुल की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के दिल में समा गई है। यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है, यात्रा अभी भी चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। तीर्थ यात्रा, हर यात्रा का प्रारंभ होती है। भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता, ये पसीने से लिखा गया है।इस पदयात्रा मे विधायक सत्यनारायण शर्मा कुलदीप जुनेजा, राजेंद्र तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह गैंदू, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, सुमीत दास, प्रशांत ठेंगडी, बंशी कन्नौजे, जी श्रीनिवास, अविनय दुबे, इंद्रजीत गहलोत, कामरान अंसारी, सुनीता शर्मा, मोहसिन खान आदि उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR PROTEST : तूता धरना स्थल पर बवाल …

RAIPUR PROTEST : Chaos at Tuta protest site... रायपुर। राजधानी...

AI IMPACT SUMMIT 2026 : AI समिट में अरबों डॉलर का निवेश

AI IMPACT SUMMIT 2026: Billions of dollars invested in...

IMRAN KHAN : इमरान खान के लिए 14 कप्तानों की अपील

IMRAN KHAN : 14 captains appeal for Imran Khan पाकिस्तान...