BENGAL NEW CM OATH DATE: Bengal BJP President Reveals Date for Chief Minister’s Swearing-in Ceremony!
BENGAL NEW CM OATH DATE: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में BJP ने 206 सीटों पर कब्जा जमाया है। जबकि सत्ताधारी दल रही TMC को मात्र 80 सीटें मिली है।
अब इस प्रचंड जीत के बाद सभी की निगाहें राज्य में BJP के मुख्यमंत्री चेहरे और शपथ ग्रहण की तारीख पर टिक गई हैं।
बंगाल BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहाकि राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा।
बताया जा रहा है की पोइला बैशाख के बाद 25 बैशाख यानी रवींद्र जयंती पर शपथ‑ग्रहण की तारीख तय करना केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि गहरे भावनात्मक और सांस्कृतिक अर्थ भी रखता है।
रवींद्र नाथ टैगोर वह व्यक्तित्व हैं जिनकी कविता, संगीत और मानवतावादी दर्शन बंगाली अस्मिता की आत्मा माने जाते हैं।
यही कारण है कि यह दिन बंगाल में एक त्योहार की तरह मनाया जाता है।

