CG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, तीन मजदूरों की मौत, दो गंभीर

Date:

CG ACCIDENT : Horrific road accident, three labourers dead, two seriously injured

बेमेतरा, 25 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें पश्चिम बंगाल के तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम खत्म कर पिकअप वाहन में सवार होकर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी।

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अजय विश्वकर्मा और शुभाशीष चक्रवर्ती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पंकज राजपूत, गोपाल सिंह और प्रशांत धारा की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के निवासी थे।

स्थानीय लोगों में हादसे के बाद भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने रात में सड़क जाम कर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related