UP चुनाव 2022 से पहले सपा को लगा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा बीजेपी में शामिल, पीएम की तारीफ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। अपर्णा यादव ने पार्टी में शामिल होने के दौरान कहा कि वह हमेशा प्रधानमंत्री से प्रभावित रही हैं।”

अपर्णा यादव ने उन्हें मौका देने के लिए भाजपा को धन्यवाद दिया और कहा मैं हमेशा पीएम से प्रभावित रही। मेरे लिए देश पहले आता है। मैंने देश की सेवा के लिए कदम बढ़ाया है।”

अपर्णा यादव की शादी मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव से हुई है, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली शादी से उनके बेटे हैं.

वह बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुईं। सूत्रों ने कहा कि भाजपा अब उन्हें चुनाव में उतार सकती है।

2017 में लड़ा था यूपी का विधानसभा चुनाव

अपर्णा यादव ने लखनऊ छावनी से सपा के टिकट पर 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा। वह तब भाजपा उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी से 33,796 मतों के अंतर से हार गई थीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related