BIJAPUR EKLAVYA SCHOOL : 2-3 छात्राओं को अलग बुलाता था शिक्षक!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIJAPUR EKLAVYA SCHOOL : Teacher used to call 2-3 girl students separately!

बीजापुर। रूद्रारम के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार का मामला अब और तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी शिक्षक देवेंद्र दहिया की भूमिका की जांच के साथ अब उसकी नियुक्ति, छात्राओं से संपर्क और विद्यालय प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था भी जांच के घेरे में है।

CHHATTISGARH : कांग्रेस शिविर में मंच से ज्यादा चर्चा अंदर की सियासत की!

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र दहिया की जून 2024 में एकलव्य विद्यालय में कंप्यूटर साइंस शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई थी। आरोपों के सामने आने के बाद जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि शिक्षक छात्राओं के संपर्क में किस तरह आता था और विद्यालय में उसकी गतिविधियां कैसी थीं।

विद्यालय के एक शिक्षक के मुताबिक देवेंद्र दहिया पढ़ाई के लिए कई बार दो-तीन छात्राओं को छोटे समूह में बुलाता था। हालांकि, इस संबंध में सामने आए आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच, छात्राओं के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों से ही स्पष्ट होगी।

अब मामले में सर्व आदिवासी समाज ने भी मोर्चा खोल दिया है। समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने आरोपी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विद्यालय के प्राचार्य और विशेष निगरानी समिति के सदस्यों की भूमिका की जांच की मांग की है।

समाज का दावा है कि छात्राओं और उनके परिजनों के अनुसार 2024-25 से ही आरोपी शिक्षक के कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर शिकायतें विद्यालय प्रबंधन तक पहुंचती रही थीं। समाज ने आरोप लगाया है कि इन शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। इन दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

जग्गूराम तेलामी ने कहा है कि अगर शिकायतों की अनदेखी के आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

सर्व आदिवासी समाज ने 7 दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर बस्तर संभाग बंद समेत लोकतांत्रिक आंदोलन और सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related