BARRIER LESS TOLL INDIA: पहला बैरियर-फ्री टोल सिस्टम शुरू!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BARRIER-LESS TOLL INDIA: First Barrier-Free Toll System Launched!

BARRIER LESS TOLL INDIA: गुजरात में नेशनल हाईवे 48 (NH48) के सूरत-भरूच खंड पर स्थित चोरायासी टोल प्लाजा पर देश का पहला MLFF टोलिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया है।

वाहन मालिक को अब आपको टोल देने के लिए गाड़ी रोकने या लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस नए सिस्टम में टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा। इसके बजाए टोल प्लाजा पर खास ANPR कैमरे लगाए गए हैं, जो गाड़ी की नंबर प्लेट को पहचानेंगे। इसके बाद टोल टैक्स सीधे फास्टैग अकाउंट से कट जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक सरकार की योजना है कि 2026 के अंत तक देश के 1,000 से ज्यादा टोल बूथों पर यह बैरियर-फ्री सिस्टम लागू कर दिया जाए।

अगर किसी वजह से टोल का भुगतान तुरंत नहीं हो पाता है, तो सरकार ने उसके लिए सख्त और स्पष्ट नियम बनाए हैं।

ई-नोटिस – टोल न कटने पर पहले वाहन मालिक को फोन पर एक डिजिटल नोटिस भेजा जाएगा, जिसमें यात्रा की पूरी जानकारी होगी।

72 घंटे की मोहलत – वाहन मालिक के पास बिना किसी जुर्माने के टोल भरने के लिए 72 घंटे का समय होगा।

जुर्माना – अगर 72 घंटे के अंदर भुगतान नहीं किया जाता है, तो व्यक्ति को दोगुना टोल देना पड़ सकता है।

वाहन पोर्टल से जुड़ाव – अगर 15 दिनों तक भुगतान नहीं किया गया, तो गाड़ी का रिकॉर्ड वाहन (Vahan) डेटाबेस में ब्लॉक हो सकता है, जिससे गाड़ी से जुड़ी सरकारी सेवाएं रुक सकती हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related