BANK HOLIDAYS CG : अगस्त में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! जानिए पूरी लिस्ट …

Date:

BANK HOLIDAYS CG : Banks will remain closed for 10 days in August! Know the complete list…

रायपुर, 31 जुलाई 2025। कल से अगस्त 2025 का महीना शुरू हो रहा है और इसके साथ ही त्योहारों की भी शुरुआत होगी। छत्तीसगढ़ में इस महीने रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। ऐसे में इन त्यौहारों और वीकेंड्स के चलते बैंक कुल 10 दिन बंद रहेंगे।

अगर आप पासबुक अपडेट, कैश जमा, ड्राफ्ट बनवाने या लॉकर एक्सेस जैसे जरूरी बैंकिंग कामों की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए। अगस्त में छुट्टियों की भरमार के कारण आपको बंद बैंक के सामने से लौटना पड़ सकता है। इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की यह सूची जरूर देख लें।

छत्तीसगढ़ में अगस्त 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट –

3 अगस्त (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश

9 अगस्त (शनिवार) : रक्षाबंधन (राज्य अवकाश)

10 अगस्त (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश

15 अगस्त (शुक्रवार) : स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

16 अगस्त (शनिवार) : कृष्ण जन्माष्टमी (राज्य अवकाश)

17 अगस्त (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश

23 अगस्त (शनिवार) : चौथा शनिवार

24 अगस्त (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश

26 अगस्त (मंगलवार) : हरतालिका तीज (राज्य अवकाश)

31 अगस्त (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश

ध्यान दें : यह अवकाश भारतीय रिजर्व बैंक और राज्य सरकार द्वारा घोषित सामान्य बैंक हॉलिडे के अनुसार हैं। अलग-अलग बैंकों में छुट्टियाँ थोड़ी भिन्न हो सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related