बलौदाबाजार – पुलिस कर रही होटल लाज एवं धर्मशाला की ताबड़तोड़ आकस्मिक चेकिंग, जानें मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार – अपराधों की रोकथाम तथा जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई.के.एलिसेला के निर्देशानुसार समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित होटल, लाज, रैनबसेरा एवं धर्मशालाओं की आकस्मिक की गई। इस दौरान वहां संधारित किए जाने वाले रजिस्टरों की चेकिंग करने के साथ ही बाहर से आए हुए व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके परिचय पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई है।

इसके सांथ ही जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं बाहरी क्षेत्रों मे भी पुलिस बल द्वारा पैदल पेट्रोलिंग कर सतत चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान जो भी संदिग्ध पाए जायेंगे उनके विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आज दिनांक 21.11.2021 को चेकिंग अभियान में कुल 17 होटल, 11 लाज, 03 धर्मशाला तथा बस स्टैंड बलोदाबाजार स्थित रैन बसेरा की चेकिंग की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related