CHHATTISGARH : फर्जी ट्रांसफर आदेश केस में बड़ा एक्शन, 2 BJP नेता निष्कासित!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Major action in fake transfer order case, 2 BJP leaders expelled!

रायपुर। बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद भाजपा ने भी बड़ा संगठनात्मक एक्शन लिया है। पार्टी ने जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

MP PWD REST HOUSE : 267 रेस्ट हाउस खुले! जानिए पूरी सुविधा

दोनों नेताओं पर फर्जी स्थानांतरण आदेश मामले में कथित संलिप्तता का आरोप है। पुलिस इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

मामला ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के कथित फर्जी ट्रांसफर आदेश से जुड़ा है। आरोप है कि रोहांसी से मोपर तबादले का फर्जी आदेश तैयार कर सरकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था।

CHHATTISGARH : गडकरी से मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल, 2 बड़े प्रोजेक्ट मंजूर!

भाजपा ने कार्रवाई को पार्टी अनुशासन और संगठन की छवि से जोड़ते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया है। कृष्णा अवस्थी के बेटे प्रणव अवस्थी की गिरफ्तारी भी इस मामले में हुई है।

इस बीच नौकरी और अन्य काम दिलाने के नाम पर कथित पैसे लेने के कुछ आरोप भी सामने आए हैं, लेकिन इन आरोपों की फिलहाल स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related