SEXUAL HARASSMENT IN COLLAGE : Student in FM college set herself on fire, fed up with sexual harassment, committed suicide…
भुवनेश्वर/बालासोर। SEXUAL HARASSMENT IN COLLAGE ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन (एफएम) ऑटोनॉमस कॉलेज की छात्रा, जो यौन उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगा बैठी थी, आखिरकार ज़िंदगी की जंग हार गई। एम्स भुवनेश्वर में तीन दिनों तक इलाज के बाद सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई।
12 जुलाई को कॉलेज में लगाई थी आग
20 वर्षीय पीड़िता इंटीग्रेटेड बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसने कॉलेज के एचओडी समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। मानसिक प्रताड़ना से आहत छात्रा ने 12 जुलाई को प्रिंसिपल के कमरे के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी।
एम्स में दम तोड़ा, 90% झुलसी थी छात्रा
SEXUAL HARASSMENT IN COLLAGE उसे पहले जिला अस्पताल और फिर एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया, जहां 90% जलने के बाद वह बर्न्स आईसीयू में भर्ती थी। एम्स की ओर से पुष्टि की गई कि 14 जुलाई रात 11:46 बजे छात्रा को मृत घोषित किया गया।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने छात्रा की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।
HOD और प्रिंसिपल गिरफ्तार
SEXUAL HARASSMENT IN COLLAGE इस मामले में आरोपी एचओडी समीर साहू और निलंबित प्रिंसिपल दिलीप घोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राचार्य को कॉलेज प्रशासन ने पहले ही निलंबित कर दिया था।
विरोध प्रदर्शन तेज
छात्रा की मौत के बाद राज्यभर में गुस्सा फूट पड़ा है। एम्स भुवनेश्वर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। लोगों में कॉलेज प्रशासन और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश है।

