STRAY DOG ATTACK : पागल कुत्ते ने बनाया 10 लोगों को शिकार! 

Date:

STRAY DOG ATTACK: Rabid Dog Attacks 10 People!

STRAY DOG ATTACK :  महासमुंद जिले के ग्राम जामपाली और जंघोरा में पागल कुत्ते के काटने से अबतक लगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहां सभी का उपचार किया गया है। सभी को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है।

इस घटना के बाद गांवों में भय और दहशत का माहौल है।लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं, वहीं बच्चों को खास तौर पर घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है।

घायलों में ग्राम जामपाली के भूषण ध्रुव, संतोष देवांगन, दृष्टि दीवान, रामलाल ध्रुव, पिथौरा के मनोज अग्रवाल, बरेकेल के धनंजय ठाकुर, तेज बाई, जंघोरा के रूपेश तिवारी, रोशनी सिन्हा तथा बरेकेल खुर्द के भूमि साहू शामिल है।

लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related