BSE BOMB THREAT : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BSE BOMB THREAT : Bombay Stock Exchange receives bomb threat, security agencies on high alert

मुंबई। BSE BOMB THREAT बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल में दावा किया गया कि इमारत में RDX विस्फोटक रखा गया है, जो दोपहर 3 बजे ब्लास्ट करेगा। धमकी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) मौके पर पहुंचा और पूरी इमारत की गहन तलाशी ली गई।

हालांकि जांच के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लेकिन एहतियातन BSE परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पिनाराई विजयन की आईडी से भेजा गया मेल

BSE BOMB THREAT  धमकी वाला ईमेल कथित रूप से केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की आईडी से भेजा गया है, जिससे जांच और भी गंभीर हो गई है। फिलहाल पुलिस इस ईमेल की सत्यता और हैकिंग एंगल की भी जांच कर रही है।

MRA मार्ग थाने में केस दर्ज

इस मामले में MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

एशिया का सबसे पुराना एक्सचेंज है BSE

BSE BOMB THREAT  बता दें, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है। यहां म्यूचुअल फंड, शेयर, बॉन्ड और डेरिवेटिव्स का कारोबार होता है। ऐसे में यहां बम की धमकी से बाजार जगत में भी हलचल मच गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related