Iran Attacks Saudi Arabia: Three Indians Injured in Attack in the UAE!
IRAN ATTACKS SAUDI ARABIA: ईरान की ओर से UAE के फुजैराह तेल औद्योगिक क्षेत्र पर दागी गईं मिसाइलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव को बड़ा दिया है।
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है, ”क्षेत्र में तनाव घटाया जाए और शांति के लिए पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिश का समर्थन किया जाए ताकि इस क्षेत्र में तनाव और न बढ़े.”
इस घटना में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्रालय ने गहरी चिंता जताई है।
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए है। आम लोगों और नागरिक ठिकानों पर हमला करना बिल्कुल ग़लत है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। हम मांग करते हैं कि तुरंत इन हमलों को रोका जाए और आम लोगों व उनकी ज़रूरी सुविधाओं को निशाना बनाना बंद किया जाए।
उन्होंने कहा, “भारत हमेशा बातचीत और कूटनीति का समर्थन करता है ताकि हालात को संभाला जा सके और पूरे पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता वापस लाई जा सके।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि 4 मई को उसके डिफ़ेंस सिस्टम ने ईरान की ओर से दागीं गईं कई मिसाइलों को रोका है।
इस दौरान तीन भारतीय लोगों के घायल होने की बात भी कही गई है।

