BIG BREAKING : हार के बाद ममता का बड़ा विद्रोह… बोलीं – इस्तीफा नहीं दूंगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Mamata’s big rebellion after the defeat… said – I will not resign


रायपुर।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कह दिया है कि वो इस्तीफा नहीं देंगी. कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता ने कहा, “मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता… नैतिक रूप से हमारी जीत हुई है.”

ममता ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला बीजेपी से नहीं, बल्कि चुनाव आयोग से था और आयोग ने बीजेपी के लिए काम किया. इतना ही नहीं, ममता ने साफ कहा कि वो राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी और अब पार्टी के साथ आगे की रणनीति तय करेंगी.

ममता के इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति गरमा गई है. संविधान विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देतीं, तब भी विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद राज्यपाल नई सरकार के गठन का रास्ता साफ कर सकते हैं.

अब सवाल बड़ा है… क्या ममता सड़क की लड़ाई लड़ेंगी या बंगाल में होगा नया सियासी खेल?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related