नई दिल्ली – रायपुर। राहुल गांधी से ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ और अग्निपथ योजना के विरोध में कांगे्रस के धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए और जंतर-मंतर से उन्होंने हंूंकार भरते हुए कहा कि ईडी द्वारा की जा रही पूछताछ का सीधा प्रसारण करें ताकि देश की जनता इस कार्रवाई से अवगत हो सकें।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाई, भाई को मदद कर दे, बाप, बेटे की मदद कर दे तो वह अपराध नहीं होता। उसे मनी लांड्रिंग नहीं कहते, लेकिन कांग्रेस ने अपने ही अखबार नेशनल हेराल्ड की मदद कर दी तो पूछताछ हो रही है। चार दिन से पता नहीं क्या पूछ रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री श्वष्ठ राहुल गांधी से क्या पूछ रही है, इसके बारे में बता रहे हैं। मैं तो सीधा कहता हूं कि श्वष्ठ कार्यालय में कैमरा लगा दिया जाए और उसका लिंक सभी मीडिया हाउसेज में दे दिया जाए। पूरा देश देखे कि श्वष्ठ पूछ क्या रही है और राहुल जी जवाब क्या दे रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड केस की बात उठाई। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम में नेशनल हेराल्ड पर अंगेजों ने पाबंदी लगाई थी। इस अखबार की आजादी में भूमिका रही है। उसको जीवित रखने के लिए कांग्रेस ने मदद कर दी, ऋण दे दिया, कोई अपराध नहीं किया। जिन अंग्रेजों ने नेशनल हेराल्ड पर पाबंदी लगाई थी, उन्हीं के समर्थक, उन्हीं के मानने वाले लोग उसके माध्यम से चार दिन से पेशी पर बुला रहे हैं।
