बचेली: एन. एम.डी.सी. के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अमिताव मुखर्जी के आधिकारिक दौरे पर बचेली काम्प्लेक्स आगमन पर मजदूर संगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन(इंटक) बचेली के अध्यक्ष देबाशीष पॉल और सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से सौजन्य भेट की |
मजदूर संगठन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन(इंटक) द्वारा शॉल और स्मृति चिन्ह देकर अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक का स्वागत किया गया | इंटक के सचिव आशीष यादव ने परियोजना में कार्यरत मजदूरों और नगर के विकास संबंधित मुद्दों पर सी एम डी से विस्तृत चर्चा की | चर्चा में मुख्य रूप से मजदूरों के 01 जनवरी 2022 से लंबित वेतन समझौता पर जल्द फैसला , एन एम डी सी में रिक्त पदों में शीध्र भर्ती, स्थानीय अपोलो अस्पताल में नर्सों की नयी भर्ती सहित संविदा पर कार्यरत पैरा मेडिकल स्टॉप के नियमितीकरण, क्षेत्र में डी पी एस स्तर के विद्यालय की मांग सहित स्थानीय खेल प्रतिभाओं के लिये राष्ट्रीय स्तर के कोच सहित खेल परिसर की मांग की गयी |
इस अवसर पर श्री देबाशीष पॉल(अध्यक्ष),श्री आशीष यादव (सचिव)श्री रंजीत परीक्षा(कार्यकारी अध्यक्ष),श्री एल. रमेश(संगठन सचिव), श्री जोबी चेरियन(संगठन सचिव)श्री संजय खोब्रागडे(कोषाध्यक्ष) के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज की |

