थानेदार को जलाने की कोशिश, भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

दुर्ग। शहर के जामुल थाने में गुरुवार रात बड़ा बवाल कट गया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा है कि उन्होंने थानेदार को मिट्टी तेल डालकर जलाने की कोशिश की। मामले में केस भी दर्ज किया गया है।
पूरा वाक्या उस वक्त का है जब भाजपा कार्यकर्ता सीएम का पुतला दहन कर रहे थे। पुतले पर मिट्टी तेल डालने के दौरान कुछ तेल थानेदार याकूब मेमन पर भी आ गिरा। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इधर, भाजपा का कहना है कि हमारे कुछ कार्यकर्ता आम्रपाली कॉलोनी में रहते हैं। रात में खाना खाने के बाद टहल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए। उनके साथ लूट की। पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए मारपीट की। आरोपी का नाम रोहन अग्रवाल है। वह कांग्रेस कार्यकर्ता है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी को बचा रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। उसे बचाने की कोशिश हो रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related