Asia Cup T20 2025: एशिया कप टी-20 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा, सूर्यकुमार यादव के हाथ होगी टीम की कमान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Asia Cup T20 2025: एशिया कप टी-20 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। मंगलवार दोपहर बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया। इस बार टीम की कमान आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि युवा बल्लेबाज और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

इस साल एशिया कप की मेजबानी भारत के पास है, लेकिन पाकिस्तान के भारत में खेलने से इनकार के चलते टूर्नामेंट का आयोजन अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा, जबकि भारत अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेजबान UAE के खिलाफ खेलेगा।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related