आशीष शर्मा स्मृति राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 31 मार्च से

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मितान एवम ग्रीन आर्मी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 31 मार्च से आनंद समाज वाचनालय ब्राह्मण पारा में आयोजित की जा रही है ,आयोजन का यह 19 वां वर्ष है इसे छत्तीशगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवम रायपुर जिला शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त है।
इनामी राशि के हिसाब से यह छत्तीशगढ़ कि सबसे बड़ी प्रतियोगिता है इसमें प्रथम पुरस्कार 15000रु द्वितीय 10000रु तृतीय 7000रु एवम 20 वे स्थान तक कुल55500रु नगद पुरुस्कार और मोमेंटो प्रदान किये जायेंगे ।इसके अलावा अंडर 8 अंडर10 अंदर 12 वर्ग के बालक एवम बालिका वर्ग में टॉप 3-3 प्रतिभागियो को ट्रॉफी प्रदान किये जायेंगे इसके अतिरिक्त महिला वर्ग में टॉप 3 खिलाड़ियों को 2000रु,1500रु ,1000रु नगद तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी ।
इस तरह प्रतिभागियों को कुल 44 पुरुस्कार जिसमे 55500रु नगद एवम 21 ट्रॉफियां तथा 5 मोमेंटो इनाम के रूप में प्रदान किये जायेंगे इनके अतिरिक्त बेस्ट गेम, बेस्ट प्लेयर ,इमर्जिंग प्लेयर, वरिष्ठ खिलाड़ी,कनिष्ठ खिलाड़ी आदि विशेष पुरुस्कार प्रदान किये जायेंगे।
यह प्रतियोगिता 7 चक्रों में स्विस लीग पद्धति से खेली जाएगी सभी प्रतिभागियों को 7 राउंड खेलना अनिवार्य होगा उसमे प्राप्त अंको के हिसाब से विजेता का निर्णय होगा। प्रतियोगिता रोजाना शाम को 6.30 बजे से 8.30 बजे तक खेली जाएगी एवम शनिवार तथा रविवार को दो दो राउंड खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन31 मार्च को शाम 6 बजे छत्तीशगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव श्री विनोद राठी जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश शतरंज के उपाध्यक्ष श्री एम चन्द्रशेखर ,छत्तीशगढ़ की प्रथम फिडे मास्टर सुश्री किरण अग्रवाल, रायपुर जिला शतरंज के अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा,ग्रीन आर्मी के संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ,प्रदेश शतरंज संघ के सचिव श्री हेमन्त खूंटे, रायपुर जिला शतरंज के सचिव श्री नवीन शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवम फिडे आर्बिटर श्री रोहित यादव रहेंगे।

पूरे प्रतियोगिता का आयोजन, संचालन एवम निर्णय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ,निर्णायक एवम कोच श्री आनंद अवधिया एवम श्री रवि कुमार जी के मार्गदर्शन में होगा।

प्रतियोगिता का समापन एवम पुरुस्कार वितरण 5 अप्रैल को शाम 6 बजे होगा जिसके मुख्य अतिथि एवम अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा एवम नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे जी करेंगे।

अभी तक प्राप्त प्रविष्टियों के हिसाब से रेलवे,छ ग राज्य विद्युत मंडल, ए जी आफिस,विधानसभा, सचिवालय ,तकनीकी महाविद्यालयों,स्कूलों सहित छत्तीशगढ़ के सभी भागो से खिलाड़ियों का नामांकन जारी है एवम कुल 100 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

आयोजन समिति में आशुतोष शुक्ला,अजय पांडे,सन्दीप दीवान,गौरव दीवान,संजय परमार,सुजीत तिवारी,राघव शुक्ला,शिवांश राज शुक्ला,आदर्श तिवारी,राजू टिकरिहा,रूबल अग्रवाल,अभिनव दुबे,सतीश शर्मा ,तुषार तिवारी,सुयश शर्मा,सुमित तिवारी,मलय दीवान,विवेक शर्मा,विकास शर्मा, रिंकू साहू,अविचल दुबे,शशिकांत यदु, किशोर बरड़िया, सुभाष साहू,सहित मितान ,ग्रीन आर्मी एवम रायपुर जिला शतरंज संघ के सभी सदस्य शामिल है।

प्रतियोगिता के फार्म्स शिल्पा मेडिकल स्टोर्स कंकाली अस्पताल चौक ब्राह्मण पारा में (9425214501) उपलब्ध है प्रतियोगिता में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 मार्च शाम 7 बजे तक है उसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नही किये जायेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related