CG BREAKING : Big news from Supreme Court for Anwar Dhebar…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित CSMCL कथित भ्रष्टाचार मामले में कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देते हुए साफ कहा है कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहना होगा और अपने नए पते की जानकारी भी कोर्ट को देनी होगी।
इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए मामले को ‘गहरे और संगठित भ्रष्टाचार’ से जुड़ा बताया था। जांच एजेंसियों का आरोप है कि मानव संसाधन एजेंसियों से बिल पास कराने के बदले कथित तौर पर अवैध कमीशन वसूला जाता था। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।
