ANJANA OM KASHYAP’S: खान सर पर दायर किया 2 करोड़ का मानहानि मुकदमा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ANJANA OM KASHYAP’S: ₹2 crore defamation suit filed against Khan Sir!

ANJANA OM KASHYAP’S: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैजल खान को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनके खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

लेकिन  खान सर दूसरे मामले में फंस गए हैं। टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप ने खान सर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

2 करोड़ रुपये के मानहानि के इस मुक़दमे में ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से कथित मानहानि वाली सामग्री को हटाने की मांग की गई।

हालांकि मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने अर्जी पर कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया।

अदालत ने लोकप्रिय शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर और अन्य लोगों को अंतरिम राहत संबंधी आवेदन पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी।

6 को हुई, जब अंजना ओम कश्यप ने आज तक पर प्रसारित एक शो के दौरान शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और ऑनलाइन “स्टार टीचर्स” के बढ़ते प्रभाव पर टिप्पणी की थी।

इसके बाद खान ने अंजना पर तमाम सवाल उठाते हुए टिप्पणियां की थी। मानहानि मुकदमे में अंजाना ने दावा किया कि कई डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रसारित किए गए वीडियो, पोस्ट और ब्राडकास्ट में उनको लेकर बिकाऊ पत्रकार, चाटुकार, और दल्ली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

साथ ही, उन पर दलाली करने और फेक न्यूज की दुकान चलाने का आरोप भी लगाया गया। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि खान सर ने सार्वजनिक रूप से अंजना कश्यप के बच्चे के स्कूल का नाम उजागर किया। इन सबसे कारण उनके परिवार को उत्पीड़न, अवांछित ध्यान और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का सामना करना पड़ा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related