नौशेरा की रैली में गरजे अमित शाह, कहा – नेका-कांग्रेस पत्थरबाजों और आतंकवादियों को रिहा…

Date:

नौशेरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नौशेरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना के समर्थन में जमसभा को संबोधित किया। रैली में अमित शाह ने नेकां-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेका-कांग्रेस पत्थरबाजों और आतंकवादियों को रिहा करना चाहते हैं।

अमित शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू की पहाड़ियों में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की बात कर रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यह मोदी सरकार है और हम आतंकवाद को पाताल में दफन कर देंगे। किसी भी आतंकवादी या पत्थरबाज को छोड़ा नहीं जाएगा।

 

‘वे गोली चलाएंगे तो हम गोले से जवाब देंगे’

अमित शाह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए प्रयासरत हैं। मैं फारूक अब्दुल्ला और राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता, पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। मैं अपने शेरों (जम्मू-कश्मीर के युवाओं) से बात करूंगा, पाकिस्तान से नहीं। उन्होंने कहा कि अगर वे गोली चलाएंगे तो हम गोले से जवाब देंगे।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related