अमित शाह ने झारखंड चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र: हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये का वादा, जानें और क्या-क्या है खास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल पूरी तैयारी में हैं। वहीं बीजेपी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे। अमित शाह ने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। बता दें कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ध्यान में रखकर 150 संकल्प जारी किया गया है। इसमें 300 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और सवा करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का ऐलान किया किया गया है। साथ ही महिलाओं को गोगो दीदी योजना के तहत हर माह 2100 रुपए देने का वादा किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “झारखंड का ये चुनाव ना केवल सरकार बदलने का चुनाव है बल्कि झारखंड का चुनाव झारखंड का भविष्य सुनिश्चित करने का चुनाव है। झारखंड की महान जनता ने तय करना है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार चाहिए या विकास के रास्ते पर पीएम मोदी के नेतृत्व में चलती हुई भाजपा सरकार चाहिए। घुसपैठ कराकर झारखंड की अस्मिता रोटी, बेटी, माटी तीनों को खतरे में डालने वाली सरकार चाहिए या परिंदा भी पैर ना मार सके ऐसी सरहद की सुरक्षा करने वाली भाजपा सरकार चाहिए।”

झारखंड में बीजेपी की प्रमुख घोषणाएं

गोगो दीदी योजना में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये हर 11 तारीख को मिलेंगे.

500 में सिलेंडर और दो सिलेंडर (दिवाली और रक्षाबंधन) साल में मुफ्त.

5 साल में 5 लाख रोजगार.

5 वर्ष के भीतर झारखंड के युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन .करीब 3 लाख सरकारी पद निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भरे जाएंगे.

हर स्नातक और स्नातकोत्तर युवा को प्रतिमाह 2,000 रुपये का देंगे

हर गरीब को पक्का मकान.

झारखंड में UCC जरूर लागू होगा और इसमें आदिवासी पूर्णता बाहर रहेंगे.

सरकारी पदों में नियुक्ति में पारदर्शिता पुराने मामलों में सीबीआई जांच और एसआईटी जांच कराएंगे.

आदिवासी सम्मान और अस्मिता को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल का विकास करेंगे एवं अनुदान व सहायता देंगे.

जमशेदपुर में भगवान बिरसा मुंडा का स्मारक बनाएंगे.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related