AMERICA IRAN PEACE DEAL : Trump-Iran deal! Hormuz opens, relief to the world?
रायपुर डेस्क। मिडिल ईस्ट में लंबे समय से जारी तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर सहमति बन गई है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि डील पूरी हो चुकी है और अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी हटाई जाएगी।
CG CRIME: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का WhatsApp हुआ हैक!
ट्रंप ने कहा कि दुनियाभर के जहाज अब अपना इंजन चालू करें और तेल सप्लाई शुरू करें। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है, जिसमें कतर, सऊदी अरब और तुर्किये ने अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के मुताबिक 19 जून को स्विट्जरलैंड में इस समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने साफ कहा है कि समझौते की शर्तें तभी लागू होंगी जब दस्तखत हो जाएंगे।
RAM MANDIR NEWS: चंदे की कथित गड़बड़ियों को लेकर SIT गठित, नृपेंद्र मिश्रा ने बताया……
रिपोर्ट्स के अनुसार डील में ईरान के तेल निर्यात पर लगी रोक हटाने, फ्रीज किए गए 24 अरब डॉलर जारी करने, ईरान को वित्तीय संसाधनों तक पहुंच देने और क्षेत्रीय तनाव खत्म करने जैसे बड़े बिंदु शामिल हैं। अगर यह समझौता पूरी तरह लागू होता है तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार और मिडिल ईस्ट की राजनीति पर सीधे देखने को मिल सकता है।
