वायुसेना विमान हादसा: शुरुआती जांच में सामने आई जानकारी, इस कारण क्रैश हुआ जनरल बिपिन रावत का हैलीकॉप्टर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भारतीय वायुसेना विमान हादसा को लेकर की जा रही शुरुआती जांच में जानकारी सामने आई है। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के मुताबिक सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) समेत 14 लोगों की जिस हैलिकॉप्टर दुर्घटना (Helicopter Crash) में मौत हुई थी, उसकी वजह कोई मैकेनिकल फॉल्ट नहीं कुछ और है। वायुसेना विमान हादसा देश को दहलाने वाला था।

वायुसेना के मुताबिक 8 दिसंबर 2021 को Mi-17 V5 हैलिकॉप्टर दुर्घटना की ट्राई-सर्विस जांच ने अपने शुरुआती नतीजों में फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CDR) का एनालिसिस किया। जिससे ये बात सामने आई है कि हैलिकॉप्टर क्रैश होने के पीछे मैकेनिकल फेलियर, तोड़फोड़ या लापरवाही का हाथ नहीं है।

ये थी वजह

प्रारंभिक नतीजों की मानें तो घाटी में मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिला। जिस कारण जनरल रावत का हैलिकॉप्टर बादलों के बीच जाकर फंस गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बादलों की वजह से पायलट को दिशा पहचानने में परेशानी होने लगी और जिससे हैलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर जमीन से जा टकराया। जांच दल ने दुर्घटना के सबसे संभावित कारण का पता लगाने के लिए सभी उपलब्ध गवाहों से पूछताछ की। इसके अलावा फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का एनालिसिस भी किया गया। अपने नतीजों के आधार पर, कोर्ट ऑफ इंक्वायरी ने कुछ सिफारिशें की हैं जिनकी समीक्षा की जा रही है।

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ट्राई-सर्विस जांच दल (Tri-Service Investigation Team) द्वारा दुर्घटना के पीछे की आधिकारिक वजह की जानकारी दी गई है। 5 जनवरी को उन्होंने जांच के निष्कर्षों से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) को अवगत कराया था। बताया गया है कि तमिलनाडु के कून्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हैलिकॉप्टर पूरी तरह से पायलट के नियंत्रण में था। लेकिन बादलों की वजह से ये दुर्घटना हो गई। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक ऐसी दुर्घटनाओं में पायलट या क्रू मेंबर्स खतरे से अनजान होते हैं।

घटना स्थल से मिला था ब्लैक बॉक्स

छानबीन के दौरान वायुसेना को घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स (black box) मिला था। ब्लैक बॉक्स की मदद से इस दुर्घटना की जांच की जा रही है। दरअसल ब्लैक बॉक्स विमान में लगा एक विशेष उपकरण होता है। जो विमान की उड़ान संबंधित गतिविधियों को रिकॉर्ट करता है। ये मुख्यत: विमान की स्पीड, ऊंचाई, पायलट केबिन या कॉकपीट का तापमान, ईंधन, पायलट की बातचीत आदि रिकॉर्ड करता है। इसका डेटा हादसे के 30 दिन बाद तक सुरक्षित रहता है। ये ब्लैक बॉक्स 10 हजार डिग्री तक की गर्मी सह सकता है। यही वजह है कि ये किसी भी हादसे में सुरक्षित रहता है।

वेलिंगटन एयरबेस के लिए उड़ा था हैलिकॉप्टर

8 दिसंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 12 अन्य सेना के जवान सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन एयरबेस के लिए हैलिकॉप्टर में सवार हुए। हैलिकॉप्टर के अपने गंतव्य तक पहुंचने के कुछ मिनट पहले सुलूर एयरबेस कंट्रोल रूम का हैलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद हैलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई। दुर्घटना से पहले स्थानीय लोगों के रिकॉर्ड किए गए हैलिकॉप्टर के वीडियो से पता चला था कि हैलिकॉप्टर कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और बादल के बीच था। दुर्घटना में मारे गए 13 अन्य लोगों में ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह और ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह शामिल थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related