Trending Nowशहर एवं राज्य

TRANSFER BREAKING : AGMUT कैडर में बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से दिल्ली भेजे गए IPS राज कुमार, प्रदीप कुमार सहित 3 नए अफसरों की चंडीगढ़ में तैनाती

TRANSFER BREAKING : Major reshuffle in AGMUT cadre, IPS Raj Kumar sent from Chandigarh to Delhi, Pradeep Kumar and 3 other new officers posted in Chandigarh

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 16 मई 2025। TRANSFER BREAKING केंद्र सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 40 IAS और 26 IPS अफसरों का तबादला किया है। इस फेरबदल में दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गोवा, मिजोरम, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, दादरा-नगर हवेली, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार तक के अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

IPS राज कुमार सिंह का तबादला चंडीगढ़ से दिल्ली

TRANSFER BREAKING इस प्रशासनिक फेरबदल की कड़ी में चंडीगढ़ में तैनात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राज कुमार सिंह को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है। वे अब चंडीगढ़ के स्थान पर दिल्ली में सेवाएं देंगे।

चंडीगढ़ को मिले तीन नए अफसर

इस फेरबदल में चंडीगढ़ को तीन नए अधिकारी भी मिले हैं – एक IAS और दो IPS अधिकारी –

प्रदीप कुमार (IAS) – AGMUT कैडर 2013 बैच के अधिकारी, जिन्हें जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया है।

पुष्पेंद्र कुमार (IPS) – 2006 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी, जिन्हें दिल्ली से चंडीगढ़ भेजा गया है।

केएम प्रियंका (IPS) – AGMUT कैडर की 2021 बैच की युवा महिला अफसर, जिन्हें दिल्ली से चंडीगढ़ में नियुक्त किया गया है।

TRANSFER BREAKING सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और ज़रूरत के अनुसार संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में अहम माना जा रहा है। चंडीगढ़ में इन नई नियुक्तियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और प्रभावशीलता आने की उम्मीद है।

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: