लाल किला ब्लास्ट के बाद Air India की इस फ्लाइट में बम की धमकी, मचा हड़कंप

Date:

नई दिल्ली: गुरुवार को टोरंटो से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI188 में उस वक्‍त दहशत फैल गई, जब पता चला कि प्‍लेन में बम होने की धमकी मिली है. ये मैसेज तब मिला, जब प्‍लेन दिल्ली से करीब 4 घंटे दूर था।

खबर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस को सुबह करीब 11:30 बजे इस फ्लाइट के लिए एक धमकी भरा मैसेज मिला. फौरन ही, बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) की मीटिंग बुलानी पड़ी. एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम को अलर्ट कर दिया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

हालांकि, जांच के बाद BTAC ने कहा कि ये धमकी नॉन-स्पेसिफिक है, मतलब अभी कोई खास खतरा नहीं है. फिर भी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं और प्‍लेन के लैंड होने के बाद पूरी तरह से जांच की जा रही है।

एयर इंडिया ने कहा है कि उनके लिए पैसेंजर्स और क्रू की सेफ्टी सबसे बढ़कर है, और वो सारे जरूरी सुरक्षा नियमों को फॉलो कर रहे हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related