नई दिल्ली। आईपील के ऑक्शन के दौरान ह्यूज एडमीड्स स्टेज पर ही अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद आईपीएल ऑक्शन का कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा। स्टेज पर एडमीड्स के बेहोश होने पर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। कछ समय बाद एडमीड्स के लिए डॉक्टर बुलाए गए और कुछ देर बाद उन्हे होश आ गया।बता दें कि ह्यूज एडमीड्स दुनिया के मशहूर ऑक्शनर हैं। ह्यूज एडमीड्स साल 2019 से आईपीएल ऑक्शन करा रहे हैं। 3 साल पहले उन्होंने रिचर्ड मैडली की जगह ली थी। ह्यूज एडमीड्स की उम्र 60 साल है और वो दुनियाभर में 2700 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं। एडमीड्स ने पहली ऑक्शन साल 1984 में कराई थी। एडमीड्स ने ब्रिटिश ऑक्शन हाउस में काम किया है और वो वहां 3 लाख से ज्यादा चीजों की बोली लगवा चुके हैं। यही नहीं वो वो लंदन में हुई नेलसन मंडेला गाला के ऑक्शनर भी थे।ऑक्शन से पहले ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स काफी जोश में थे। एडमीड्स ने क्रिकेट डॉट कॉम से कहा था, ‘मैंने इतनी बड़ी नीलामी कभी नहीं की है। आईपीएल की नीलामी लंबे समय तक चलती है। मुझे भी नहीं पता है कि नीलामी के लिए मेरे अंदर से ऊर्जा कहां से आती है। दो दिवसीय नीलामी के बाद मैं 14 फरवरी को लंदन वापस जाते समय फ्लाइट में बेहतरीन नींद लूंगा।’
