ADANI PORTS DEAL : अडानी की 1.4 अरब डॉलर डील!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ADANI PORTS DEAL : Adani’s $1.4 billion deal!

रायपुर डेस्क। अडानी ग्रुप ने पोर्ट कारोबार में एक और बड़ा दांव खेल दिया है। Adani Ports ने अपने विझिंजम ट्रांसशिपमेंट पोर्ट की 49 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए स्विट्जरलैंड की दिग्गज शिपिंग कंपनी MSC Group की सहयोगी Terminal Investment Limited (TiL) के साथ करीब 1.4 अरब डॉलर की डील कर ली है।

CHHATTISGARH : कमिश्नर को हाईकोर्ट की राहत!

इस बड़े ऐलान के बाद बाजार में भी असर दिखा और Adani Ports का शेयर एक फीसदी से ज्यादा उछलकर करीब 1,798 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। निवेशकों ने इस समझौते को कंपनी के लिए बड़ा रणनीतिक कदम माना है।

डील के तहत TiL, Adani Vizhinjam Port Private Limited में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। हालांकि, 51 फीसदी हिस्सेदारी अडानी पोर्ट्स के पास ही रहेगी, जिससे पोर्ट का नियंत्रण और संचालन कंपनी के हाथ में बना रहेगा।

कंपनी के मुताबिक, कुल 1.397 बिलियन डॉलर का निवेश दो चरणों में होगा। पहले चरण में 539 मिलियन डॉलर का भुगतान किया जाएगा, जबकि बाकी 858 मिलियन डॉलर पोर्ट विस्तार परियोजना पूरी होने के बाद दिसंबर 2028 तक निवेश किए जाएंगे।

LOVE JIHAD NEWS: हिंदू युवती से फर्जी पहचान और शादी का झांसा देकर डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप! 

इस सौदे के आधार पर विझिंजम पोर्ट की कुल एंटरप्राइज वैल्यू करीब 2.85 बिलियन डॉलर आंकी गई है। हालांकि, अंतिम रूप से यह डील सभी नियामकीय मंजूरियों के बाद ही पूरी होगी।

अडानी पोर्ट्स के सीईओ अश्वनी गुप्ता का कहना है कि MSC के साथ साझेदारी भारत की वैश्विक व्यापारिक कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन को और प्रभावी बनाएगी।

दिसंबर 2024 में शुरू हुआ विझिंजम पोर्ट भारत का पहला डीप-ड्राफ्ट मेगा ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है। अभी इसकी क्षमता 1.6 मिलियन TEU है, जिसे 2028 तक बढ़ाकर 5.7 मिलियन TEU करने की तैयारी चल रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related