Action Taken Against Raghav Chadha; AAP Removes Raghav Chadha from His Post.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद के राज्यसभा में अपने नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद Raghav Chadha को राज्यसभा के उपनेता पद से हटाकर पंजाब के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal को दे दी है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर यह जानकारी दी।
लेटर में कहा कि सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई है। हालांकि Raghav Chadha ने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई सियासी बयान नहीं दे रहे थे।
Ashok Mittal जालंधर के रहने वाले हैं। पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर और चांसलर हैं। 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे। राजनीति में आने से पहले वह एक सफल उद्यमी रहे हैं। उनका परिवार ‘लवली ग्रुप’ का मालिक है, जो ऑटोमोबाइल और मिठाई (लवली स्वीट्स) के व्यवसाय से जुड़ा है।

