AAP Manifesto: केजरीवाल ने जारी किया 15 गारंटी का चुनावी घोषणा पत्र, जानिए जानिए क्या- क्या है ख़ास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

AAP Manifesto:नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय से घोषणा पत्र जारी किया है। आम आदमी पार्टी ने 15 गारंटी के चुनावी घोषणा पत्र के माध्यम से विभिन्न वर्गों को साधने की कोशिश की है।
आप का घोषणा पत्र महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, गरीबों से लेकर विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। केजरीवाल ने मंच पर जनता के सामने गारंटी पत्र पर साइन भी किया है।

AAP की 15 गारंटी जारी

पहली गारंटी रोजगार की गारंटी है हमने रोजगार में बहुत काम किया है मगर हम चाहते हैं कि दिल्ली में एक भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं होना चाहिए। हम इसके लिए पूरा प्लान बना रहे हैं कि किस तरह से दिल्ली के एक-एक युवा को रोजगार दिया जाए।
दूसरी गारंटी महिला सम्मान योजना की है। सरकार बनने पर सबसे पहले महिला सम्मान योजना लागू की जाएगी जिससे मैं प्रति महिला को प्रतिमाह 2100 सम्मान राशि के रूप में दिए जाएंगे।

तीसरी संजीवनी योजना की गारंटी है। संजीवनी योजना के तहत प्रत्येक बुजुर्ग का दिल्ली सरकार इलाज कराएगी। सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट अस्पतालों में भी बुजुर्गों का इलाज मुफ्त में कराया जाएगा।

पानी के गलत बिल को माफ किया जाना चौथी गारंटी है। हमारी सरकार बनने पर पानी के आए गलत बिलों को माफ किया जाएगा।

दिल्ली के सभी घरों में 24×7 स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करना हमारी पांचवीं गारंटी है।

यमुना नदी को साफ किया जाना हमारी छठी गारंटी है।

सड़कों का निर्माण और रखरखाव यूरोपीय मानकों के अनुसार किया जाएगा।

डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना अगली गारंटी है। कोई भी दलित बच्चों का सपना पैसे की कमी के कारण वह विदेश में पढ़ाई करने ना जा पाए तो इसके लिए यह योजना लाई गई है और सरकार अपने खर्च पर दलित वर्ग के बच्चों को विदेश में पढ़ाई करने के लिए पूरा खर्च देगी।
अगली गारंटी छात्रों के लिए है। जिस तरह हम महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर करते हैं। इसी तरह छात्रों को छात्र-छात्राओं को बसों में मुफ्त यात्रा करेंगे और मेट्रो में उन्हें किराये में आधी छूट दी जाएगी।

अगली गारंटी पुजारी ग्रंथी योजना के लिए। इस योजना के तहत मंदिरों के पुजारी और गुरुद्वारा के ग्रंथियां को प्रतिमा 18000 रुपये सम्मान राशि दी जाएगी।
किराएदारों के लिए बिजली माफ करने की योजना। दिल्ली में हमने बिजली 200 यूनिट तक माफ कर दी है,पानी माफ कर दिया है मगर बहुत से किराएदार ऐसे हैं जिनको इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है हम इसके लिए योजना लेंगे और यह गारंटी देते हैं कि किराएदारों को भी बिजली पानी मुक्ति का लाभ मिल पाएगा।

दिल्ली में कई जगह सीवर की समस्या है सीवर जाम गईं तो कहीं सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए हम एक स्कीम लेकर आएंगे इसके तहत पुराने सीवर की पुरानी लाइनों को बदला जाएगा। उनकी क्षमता बढ़ाई जाएगी।
दिल्ली में कई सालों से राशन कार्ड का कोटा नहीं बढ़ाया गया है। जिसे लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं इसे खोला जाएगा और लोगों के राशन कार्ड बन पाएंगे।

ऑटो टैक्सी ई रिक्शा वालों की बेटी की शादी के लिए ₹100000 सरकार देगी। उनके बच्चों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। उनके लिए 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस दिया जाएगा।भाजपा की केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी दिल्ली में कानून व्यवस्था लागू करना मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और आज दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। हम जो कुछ कर सकते थे हमने किया इसी में अब हम एक और कदम आगे बढ़ने जा रहे हैं दिल्ली में जितनी भी RWA हैं उनको सुरक्षाकर्मी रखने के लिए हम पैसा देंगे।

दूसरे दलों की घोषणाएं केवल चुनावी जुमले- केजरीवाल

आप संयोजक ने कहा, ” यह हमारा घोषणा पत्र नहीं है, यह हमारी गारंटी है जो केवल केजरीवाल ही दे सकता है। कुछ राजनीतिक दल संकल्प पत्र जारी करते हैं तो कोई कुछ और बताता है मगर वह सब फर्जी होते हैं। दूसरे दलों की घोषणाएं केवल चुनावी जुमले होते हैं। हम लोगों ने गारंटी शब्द इस्तेमाल करना शुरू किया तो दूसरे दलों ने भी अब गारंटी शब्द अपना लिया है। हमारी गारंटी पक्की वाली गारंटी है, आज हम जनता के लिए 15 गारंटी लेकर आए हैं। इन गारंटी को हम अगले 5 साल में पूरा करेंगे।”

इस दौरान केजरीवाल ने स्वीकार किया कि तीन गारंटी पर हम लोग काम नहीं कर पाए, जिसमें हर घर में 24 घंटे पानी देने की बात है, यमुना को साफ करने की बात है और दिल्ली की सड़कों को विश्व स्तरीय बनाने की बात है मगर इन योजनाओं पर इसलिए काम नहीं हो सका। पहले जैसे ही हमारी सरकार बनी सबसे पहले कोरोना महामारी आ गई। ढाई साल तक कोरोना रहा उसके बाद में इन्होंने हमारे मंत्रियों को जेल में डालना शुरू कर दिया हमें जेल में डाल दिया सब काम खत्म हो गए।

मिलती रहेंगी पहले से जारी 6 रेवड़ियां- केजरीवाल

24 घंटे बिजली मुफ्त बिजली जारी रहेगी।

प्रतिमाह 20000 लीटर पानी मुफ्त पानी जारी रहेगा।

महिलाओं को बस यात्रा मुफ्त बस यात्रा जारी रहेगी।

अच्छी और मुफ्त शिक्षा जारी रहेगी।

बुजुर्गों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा जारी रहेगी।

अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक का नेटवर्क बढ़ाया जाएगा और उनमें मुफ्त सुविधा जारी रहेगी।

उन्होंने कहा, “अगर आप हिसाब लगाएं तो दिल्ली सरकार से प्रति माह प्रति परिवार ₹25000 की सहायता दी जा रही है। आज मैं फिर यह कहना चाह रहा हूं कि भाजपा बार-बार कह रही है कि उनकी सरकार आई तो यह सभी सुविधाएं बंद कर देंगे और लोगों गरीब लोगों का दिल्ली में रहना मुश्किल हो जाएगा।”
उधर भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में अपना घोषणा पत्र जारी कर मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रही है। आप पिछले विधानसभा चुनावों में अलग-अलग मामलों को लेकर 10 गारंटियों पर आधारित घोषणा पत्र जारी करती रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related