AMIR KHAN STATEMENT : 3 इडियट्स का किरदार सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं – आमिर खान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Aamir Khan’s statement: Sonam Wangchuk was not inspired by the character in 3 Idiots – Aamir Khan

नई दिल्ली। अभिनेता आमिर खान ने फिल्म 3 इडियट्स के चर्चित किरदार फुंसुख वांगडू को लेकर चल रही बहस पर पहली बार स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह किरदार सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। आमिर ने इसे वर्षों से चली आ रही “गलतफहमी” बताया।

फिल्म बनाते समय हम वांगचुक को नहीं जानते थे’

आमिर खान ने कहा कि जब 3 इडियट्स बनाई जा रही थी, तब न वह, न निर्देशक राजकुमार हिरानी और न ही लेखक अभिजात जोशी सोनम वांगचुक को जानते थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में अभिनेता ओमी वैद्य का बयान देखा, लेकिन यह दावा सही नहीं है।

सोनम वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता

आमिर खान ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी चिंता सोनम वांगचुक की सेहत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वांगचुक जल्द अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगे। आमिर ने कहा कि किसी व्यक्ति के काम का सम्मान करने के लिए उसका किसी फिल्म से जुड़ा होना जरूरी नहीं है।

ओमी वैद्य के बयान के बाद छिड़ी थी बहस

हाल ही में फिल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य ने सोशल मीडिया पर सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्ट करते हुए दावा किया था कि फुंसुख वांगडू का किरदार उन्हीं पर आधारित था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बहस फिर तेज हो गई थी।

पहले खुद वांगचुक भी दे चुके हैं सफाई

आमिर खान ने याद दिलाया कि सोनम वांगचुक भी पहले कह चुके हैं कि फिल्म का किरदार सीधे तौर पर उन पर आधारित नहीं था। हालांकि उन्होंने यह जरूर माना था कि कुछ लोग इसे प्रेरणा मानते हैं, लेकिन उन्होंने स्वयं इस दावे से सहमति नहीं जताई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONALD TRUMP: चीन पर लगाया चुनाव डेटा चोरी का आरोप! 

DONALD TRUMP: Accuses China of stealing election data!     DONALD TRUMP:...

ANDRA PRADESH COVID-19: कोरोना से 4 की मौत! 

Andhra Pradesh COVID-19: 4 deaths due to Corona!   ANDRA PRADESH...

MAHADEV APP | ED के सामने पेश हुईं शेफाली बग्गा

MAHADEV APP | Shefali Bagga to appear before ED रायपुर।...