RAIPUR CRIME : Rapido booked, driver absconds with bag!
रायपुर. पुरानी बस्ती इलाके में Rapido से सफर कर रही महिला का बैग लेकर चालक के फरार होने का मामला सामने आया है। बैग में दो मोबाइल फोन थे, जिनकी कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CHHATTISGARH : 1 करोड़ के जेवर कांड में बड़ा खुलासा!
महिला के मुताबिक, रविवार शाम वह सिंचाई कॉलोनी से Rapido बाइक बुक कर भीमनगर जा रही थीं। रास्ते में उन्होंने फल खरीदे और भारी बैग चालक के पैरों के पास रख दिया। इसी बैग में दोनों मोबाइल भी थे।
CHHATTISGARH : चोको पाई पर बड़ा एक्शन!
भीमनगर पहुंचने पर महिला जैसे ही स्कूटी से उतरीं और सामान निकालने लगीं, चालक बिना किराया लिए तेज रफ्तार में भाग निकला। महिला ने आवाज देकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस अब नीली स्कूटी और नीला रेनकोट पहने चालक की पहचान करने में जुटी है।
