MAHADEV APP | ED के सामने पेश हुईं शेफाली बग्गा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHADEV APP | Shefali Bagga to appear before ED

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और टीवी एंकर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ की। जांच एजेंसी उनके कथित तौर पर बेटिंग नेटवर्क के प्रचार-प्रसार से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

खंजन ठक्कर से कनेक्शन की जांच

ईडी के अनुसार, जांच में शेफाली बग्गा का नाम कारोबारी खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ सामने आया है। एजेंसी का दावा है कि खंजन ठक्कर भारत में बेटिंग ऐप्स के संचालन और प्रमोशन से जुड़ा रहा है तथा महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े हवाला नेटवर्क का भी अहम ऑपरेटर माना जाता है।

प्रमोशन में भूमिका की जांच

ईडी का आरोप है कि दुबई और लंदन से संचालित कथित बेटिंग ऐप्स के प्रचार-प्रसार में शेफाली बग्गा की भूमिका की जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में उनसे रायपुर कार्यालय में पूछताछ की गई।

कौन हैं शेफाली बग्गा?

शेफाली बग्गा टीवी एंकर, स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वह बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद चर्चा में आई थीं। उन्होंने न्यूज एंकर के रूप में भी काम किया है और क्रिकेट कवरेज के दौरान खिलाड़ियों के इंटरव्यू लेने के लिए भी जानी जाती हैं।

पहले भी रही हैं चर्चा में

हाल के महीनों में शेफाली बग्गा का नाम भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जोड़ा गया था। हालांकि उन्होंने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related