AAMIR KHAN’S WEDDING: Aamir Khan to become a groom for the third time; set to tie the knot with his girlfriend in July!
AAMIR KHAN WEDDING: बॉलीवुड अभिनेता व निर्देशक आमिर खान एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
आमिर खान 5 जुलाई को अपने घर पर एक सादे समारोह में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (47 साल) से रजिस्टर्ड शादी के ज़रिए अपने रिश्ते को औपचारिक रूप देने का फैसला किया है, जिसमें सिर्फ़ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्तों का एक छोटा सा ग्रुप ही शामिल होगा।
कपल ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जो एक बहुत ही निजी कार्यक्रम होगा जिसमें उनके करीबी लोग ही शामिल होंगे।
यह समारोह आमिर खान के घर पर होगा, और इसके लिए किसी बड़े सार्वजनिक जश्न की योजना नहीं है।
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं – जुनैद और इरा। बाद में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की, और उनका एक बेटा है – आज़ाद। आमिर और किरण ने 2021 में अपने तलाक की घोषणा की थी।
गौरी स्प्रैट का पिछली शादी से एक सात साल का बेटा है, जिसका नाम क्विन है।

