Aaj Ka Panchang 7 March 2023: होलिका दहन मुहूर्त के साथ पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 7 March 2023: पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज पूर्णिमा की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. जो शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की प्रतिपदा की तिथि प्रारंभ होगी.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
7 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी आकाश मंडल का 11वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र भोग विलास का कारक माना गया है. इसका संबंध सुख-समृद्धि से भी है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 28 मिनट से दोपहर: 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

होलिका दहन कब है?
पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023 को होलिका दहन शाम 06 बजकर 31 से रात 08 बजकर 58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. यानी की दहन के लिए 02 घंटे 07 मिनट तक का समय मिलेगा.

होलाष्टक कब तक?
इस बार होलाष्टक 27 फरवरी 2023 से आरंभ हुआ था.  7 मार्च 2023 यानि आज होलाष्टक समाप्त हो रहा है. रंग की होली 8 मार्च को खेली जाएगी.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ओम नमः शिवाय

7 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 March 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2079
मास पूर्णिमांत: फाल्गुन
पक्ष: शुक्ल
दिन: मंगलवार
ऋतु: वसंत
तिथि: पूर्णिमा – 18:13:16 तक
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी – 26:23:05 तक
करण: बव – 18:13:16 तक
योग: धृति – 21:13:01 तक
सूर्योदय: 06:40:32 AM
सूर्यास्त: 18:24:31 PM
चन्द्रमा: सिंह राशि
राहुकाल: 15:28:31 से 16:56:31 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 12:09:04 से 12:55:59 तक
दिशा शूल: उत्तर

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 09:01:20 से 09:48:16 तक
कुलिक: 13:42:55 से 14:29:51 तक
कंटक: 07:27:28 से 08:14:24 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 09:01:20 से 09:48:16 तक
यमघण्ट: 10:35:12 से 11:22:08 तक
यमगण्ड: 09:36:32 से 11:04:32 तक
गुलिक काल: 12:32:32 से 14:00:31 तक
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related