Trending Nowअन्य समाचार

Aaj Ka Panchang 5 May 2022: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, ये है आज का नक्षत्र और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 5 May 2022 : 5 मई 2022 गुरुवार का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. अन्य ग्रहों की बात करें तो आज के दिन शनि कुंभ राशि और गुरु मीन राशि में विराजमान हैं. ये दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह अपनी-अपनी राशि में विराजमान हैं. कुभ राशि के स्वामी शनि देव हैं तो देव गुरु बृहस्पति को मीन राशि का स्वामी माना गया है. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) : 5 मई 2022 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो चुका है. आज वैशाख शुक्ल चतुर्थी की तिथि है. जिसका समापन प्रात: 10 बजकर 2 मिनट पर होने जा रहा है. आज सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra) :5 मई 2022 को पंचांग के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र है. जो प्रात: 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. आज का दिन विशेष है.

 

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 5 मई 2022 गुरुवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 58 मिनट से दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

 

05 मई 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 May 2022)

 

    • विक्रमी संवत्: 2079

 

    • मास पूर्णिमांत: वैशाख

 

    • पक्ष: शुक्ल

 

    • दिन: गुरुवार

 

    • ऋतु: ग्रीष्म

 

    • तिथि: चतुर्थी – 10:02:15 तक

 

    • नक्षत्र: मृगशिरा – 06:16:33 तक

 

    • करण: विष्टि – 10:02:15 तक, बव – 23:18:26 तक

 

    • योग: सुकर्मा – 18:05:33 तक

 

    • सूर्योदय: 05:37:35 AM

 

    • सूर्यास्त: 18:58:29 PM

 

    • चन्द्रमा: मिथुन राशि

 

    • राहुकाल: 13:58:08 से 15:38:15 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)

 

    • शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:51:20 से 12:44:43 तक

 

    • दिशा शूल: दक्षिण

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

    • दुष्टमुहूर्त: 10:04:33 से 10:57:56 तक, 15:24:54 से 16:18:18 तक

 

    • कुलिक: 10:04:33 से 10:57:56 तक

 

    • कंटक: 15:24:54 से 16:18:18 तक

 

    • कालवेला / अर्द्धयाम: 17:11:41 से 18:05:05 तक

 

    • यमघण्ट: 06:30:58 से 07:24:22 तक

 

    • यमगण्ड: 05:37:35 से 07:17:41 तक

 

  • गुलिक काल: 08:57:48 से 10:37:55 तक
advt_002_feb2025
advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: