निर्माणाधीन आंगनबाड़ी का छज्जा गिरने से छात्र की मौत: लापरवाही पर प्रधान पाठक निलंबित, शिक्षकों को नोटिस जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : बलरामपुर. वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव में निर्माणधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से गुरुवार को 6वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई थी. इस दर्दनाक घटना को संयुक्त संचालक ने गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रधान पाठक ममता गुप्ता पर निलंबन की कार्रवाई की है. वहीं शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. परिजनों ने मृतक के शव का अबतक संस्कार नहीं किया है. उनकी मांग की थी कि शिक्षकों, बिल्डिंग बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए. हालांकि अब शिक्षकों पर कार्रवाई के बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सकता है.

क्या है पूरी घटना ?
दरअसल, घटना शारदापुर गांव के खुटहन पारा स्थित माध्यमिक शाला की है, जहां अध्ययनरत छठवीं कक्षा का छात्र आलोक कुमार पिता रमेश देवांगन मध्याह्न भोजन अवकाश के दौरान खेलते-खेलते स्कूल परिसर के पीछे निर्माणाधीन भवन में पहुंच गया. इसी दौरान छज्जा गिरने से उसके नीचे आलोक दब गया. इसकी सूचना अन्य बच्चों द्वारा दिए जाने पर स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे, जहां आलोक खून से लथपथ मलबे में दबा मिला.

शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे घटनाक्रम में विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related